SHO समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2026 10:21 AM

four police personnel including sho suspended in bhojpur

​​​​​​​पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को सूचना मिली थी कि पिस्तौल से लैस तिवारी गांव में उत्पात मचा रहा है। इसके बाद उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।

Bihar News: बिहार पुलिस ने भोजपुर जिले में उस कथित वीडियो के सामने आने के बाद शाहपुर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जिसमें एक युवक पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल तानता दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मियों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। 

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शाहपुर के थानाध्यक्ष राजेश कुमार मलाकार, एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई), एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीराज के आदेश पर की गई। सूत्रों ने बताया कि 16 जून को हुई घटना के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों में सतर्कता की कमी पाई गई। सूत्रों ने कहा कि युवक द्वारा हथियार लहराने के बावजूद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। बाद में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में आरोपी भारत भूषण तिवारी की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गुरुवार को क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन हुए। 

यह भी पढ़ें- ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, रात में पत्नी के साथ खाया खाना, सुबह इस हाल में मिली लाश

भोजपुर के एसपी श्रीराज ने कहा, ''16 जून की घटना के संबंध में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वायरल वीडियो में भारत भूषण तिवारी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल ताने हुए दिखाई दे रहा है, जबकि थानाध्यक्ष और उनकी टीम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही।'' पुलिस के अनुसार, तिवारी बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। वह जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव का निवासी था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''बुधवार को बिलौती गांव में चलाए गए अभियान के दौरान तिवारी ने पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद आत्मरक्षा और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।'' गोलीबारी में घायल तिवारी को पहले आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- जबरन पेशाब पिलाया, बिजली के झटके दिए... ढोंगी बाबा ने महिला से 15 वर्षों तक किया यौन शोषण

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को सूचना मिली थी कि पिस्तौल से लैस तिवारी गांव में उत्पात मचा रहा है। इसके बाद उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पर्याप्त तैयारी के साथ पुलिस टीम गांव पहुंची, लेकिन तिवारी खुले मैदान में चला गया, पुलिस को चुनौती देने लगा और सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी करने लगा। इस दौरान तिवारी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!