केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री आज झारखंड में 27 बड़ी परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Edited By Nitika, Updated: 23 Mar, 2023 09:07 AM

union minister will lay foundation stone of 27 major projects

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गुरुवार 23 मार्च को झारखंड दौरे के क्रम में 27 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री 4 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

 

रांचीः केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गुरुवार 23 मार्च को झारखंड दौरे के क्रम में 27 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री 4 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। समारोह में नितिन गडकरी 13299 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कुल 752 किलोमीटर लंबी सड़क का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे।

केंद्रीय मंत्री गडकरी अपने झारखंड में जिन बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। उसमें जमशेदपुर में काली मंदिर से डिमना चौक तक बनने वाला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है। 10.04 किलोमीटर लंबी इस एलिवेटेड सड़क निर्माण पर 1876 करोड़ रुपए खर्च आने की संभावना है। इस परियोजना से रांची-महुलिया एनएच 33 पर जमशेदपुर के निकट जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं एलिवेटेड रोड को इस तरह से बनाया जा रहा है, जिससे दलमा वाइल्डलाफ सेंचरी में रहने वाले वन्य प्राणियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। परियोजना पूरी हो जाने से पश्चिम बंगाल और ओडिशा जाना भी आसान हो जाएगा। इस एलिवेटेड रोड से दिल्ली-कोलकाता एनएच-2 और मुंबई-कोलकाता एनएच-6 कॉरिडोर पर भी आवागमन सुगम हो पाएगा।

गडकरी अपने झारखंड दौरे के क्रम में एनएचएआई की ओर पूरी की गई एक बड़ी परियोजना का लोकार्पण करेंगे। जमशेदपुर-महुलिया फेज-3 के तहत 233किलोमीटर लंबी इस सड़क निर्माण परियोजना पर 465 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस परियोजना से जमशेदपुर और राजधानी रांची आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की परेशानियां कम होगी। वहीं झारखंड अब बेहतर तरीके से ओडिशा और पश्चिम बंगाल से जुड़ सकेगा। परियोजना से दिल्ली-कोलकाता एनएच-2 और मुंबई-कोलकाता एनएच-3 कॉरिडोर को भी मजबूती मिलेगी। कोल्हान क्षेत्र के लिए 3378 करोड़ की 9 परियोजनाओं का भूमि पूजन नितिन गडकरी कोल्हान क्षेत्र के लिए 3378 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 176 किमी. सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें जमशेदपुर में डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के अलावा पश्चिमी सिंहभूम में 423 करोड़ की लागत से बनने वाली टू लेन सड़क शामिल है। यह सड़क एनएच-320 पर करीब 42 किमी. बनेगी। इसके अलावा 99 करोड़ की लागत से तलबुरू और केंदोपोसी के पास रेल ओवरब्रिज का भी निर्माण कराया जाएगा। 285 करोड़ की लागत से तीन अन्य रेल ओवरब्रिज का भी निर्माण झिंकपानी-तलबबुरू रेलवे खंड में करवाया जाएगा। जबकि खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले को जोड़ने वाली सड़क 78 किमी. सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 514 करोड़ रुपए की राशि खर्च आने की संभावना है। इसके अलावा जमशेदपुर के भुईया सीनन-हाथी केंदा सड़क के लिए 75.52 करोड़ और झंतीझरना-बुरूडीह पथ के लिए 104.62 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

केंद्रीय मंत्री अपने एकदिवसीय दौरे के क्रम में रांची में आयोजित समारोह में 9267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 18 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें 1127 करोड़ की लागत से बनने वाले बोकारो जैना मोड़-गोला रोड शामिल है। जबकि 1330 करोड़ की लागत से गोला-ओरमांझी 27 किमी. सड़क निर्माण की परियोजना पूरी होगी। लोहरदगा के कुड़ू से उदयपुरा 38किमी सड़क निर्माण पर 1423 करोड़ आने की संभावना है। एनएच-75 पर ही उदयपुरा-भोगु 49 किमी सड़क के लिए 1437 और भोगु से शंख तक 50 किमी. सड़क निर्माण पर 1391 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। जबकि खजुरिया से वद्यमगन तक 41 किमी. सड़क निर्माण की लागत 1232 करोड़ आने की संभावना है। ये चारों परियोजनाएं वाराणसी-रांची इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। गुमला-सिमडेगा सड़क निर्माण पर 57 करोड़, लोहरदगा बाईपास के लिए 459 करोड़, चतरा बाईपास के लिए 235 करोड़ होगा। चतरा में एनएच 99 सड़क मजबूतीकरण पर 98 करोड़ खर्च का अनुमान है। गडकरी रांची में 186 करोड़ की लागत से 85 किमी. लंबी सड़क का लोकार्पण भी करेंगे। इस चतरा और रामगढ़ में बनने वाली सड़क शामिल है। इसमें रामगढ़ में पटेल चौक के निकट व्हीकल अंडर पास शामिल है। इसके अलावा चतरा जिले की दो सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!