कैमरून में फंसे 27 और श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाया गया झारखंड, शेष आज पहुंचेंगे

Edited By Harman, Updated: 03 Jan, 2025 09:56 AM

27 more workers stranded in cameroon brought back

कैमरून में फंसे झारखंड के और 27 श्रमिकों को घर वापस लाया गया है। 27 श्रमिक गुरुवार को लौटे और 9 श्रमिक आज यानी 3 जनवरी को रांची पहुंचेंगे। साथ ही श्रमिकों का कुल 39 लाख 77 हजार 743 रुपये बकाया का भी भुगतान कराया गया है।

रांची: कैमरून में फंसे झारखंड के और 27 श्रमिकों को घर वापस लाया गया है। 27 श्रमिक गुरुवार को लौटे और 9 श्रमिक आज यानी 3 जनवरी को रांची पहुंचेंगे। साथ ही श्रमिकों का कुल 39 लाख 77 हजार 743 रुपये बकाया का भी भुगतान कराया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय की तरफ से ये जानकारी दी गई है।                                                                         

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के 27 और प्रवासी श्रमिकों को वापस लाया गया। 11 को पहले ही वापस लाया जा चुका है, जबकि शेष शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे।

बता दें कि झारखंड सरकार ने अफ्रीकी देश में फंसे राज्य के 47 श्रमिकों को वेतन का भुगतान न करने के आरोप में मुंबई स्थित एक कंपनी और कुछ बिचौलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!