Jharkhand Weather: ठंड से कांपेगा झारखंड, 11 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट, 5.9°C तक पहुंचा पारा; रहें सावधान

Edited By Harman, Updated: 05 Dec, 2025 09:46 AM

jharkhand yellow cold wave alert issued for 11 districts mercury dips to 5 9 c

मौसम बुलेटिन के अनुसार पांच दिसंबर यानी आज शुक्रवार से 48 घंटे तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिलों के लिए शीत लहर का ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में पांच दिसंबर से 11 जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है और राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

 मौसम बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार से 48 घंटे तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिलों के लिए शीत लहर का ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है। 

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान में गिरावट

आईएमडी अधिकारी ने कहा कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान के स्तर में कमी आई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है। इसके बाद यह दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।'' 

गुमला रहा सबसे ठंडा 

गुमला में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, उसके बाद खूंटी में आठ डिग्री सेल्सियस रहा। डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और हजारीबाग में यह 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो और लातेहार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 और 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को यह 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!