​Begusarai News: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद नहाने गए थे सभी

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 May, 2024 06:46 PM

5 youths died due to drowning in river ganga

बिहार के बेगूसराय जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर सोमवार को गंगा नदी में डूबकर पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर सोमवार को गंगा नदी में डूबकर पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। मृतकों की पहचान रोहित कुमार(21), बाबू साहेब (17), कर्तव्य कुमार (20), अजय कुमार (18) और नमो नारायण मिश्रा (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बरौनी निवासी राजू साह के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद पांच युवक सिमरिया गंगा घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान सभी पांच युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!