Edited By Khushi, Updated: 18 Feb, 2026 03:46 PM

Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता 41 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। महिला राजस्थान के बीकानेर में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे खोज निकाला।
Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता 41 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। महिला राजस्थान के बीकानेर में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे खोज निकाला।
फेसबुक पर दोस्ती के बाद बीकानेर पहुंची महिला
सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता रिंकू कुमारी (41 वर्ष) को पुलिस ने राजस्थान के गंगाशहर (बीकानेर) से बरामद किया है। वह फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद वहां पहुंची थी और नरेंद्र सिंह भाटी नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। इस मामले की जानकारी बोकारो सिटी डीएसपी ने दी। बताया गया कि 4 फरवरी को रिंकू के भाई ओम प्रकाश ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बहन बिना कुछ बताए घर से चली गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
किसी भी तरह की बच्चा चोरी या अन्य अफवाहों पर ध्यान न दें
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला राजस्थान में है। इसके बाद एक पुलिस टीम को वहां भेजा गया। टीम ने गंगाशहर, बीकानेर पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी और उसका 16 साल का बेटा है। पति से विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में थी। इसी बीच उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से नरेंद्र सिंह भाटी से हुई और वह उसके पास चली गई। महिला ने अपने फैसले के संबंध में एक लिखित बयान भी पुलिस को दिया है। सिटी डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की बच्चा चोरी या अन्य अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सामने पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।