25 जून को निकाली जाएगी मुख्यमंत्री के प्रति "आभार यात्रा", पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jun, 2022 07:23 AM

aabhar yatra for the chief minister will be taken out on june 25

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में पहले दिन चालू सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों के नामों की...

पटनाः कल यानि 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार यात्रा निकाली जाएगी। गया के जीबी रोड स्थित जदयू महानगर कार्यालय में गुरुवार को हुई जदयू की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वहीं आज बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। आइए नजर डालते हैं आज की 10 बड़ी खबरों पर...

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्रः सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में पहले दिन चालू सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई...

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्रः 'अग्निपथ' योजना को लेकर वामदलों ने किया हंगामा
बिहार विधानमंडल का -मानसून सत्र कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सत्र के पहले दिन ही लेफ्ट की पार्टियों ने केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर जोरदार हंगमा किया। इस दौरान सीमांचल में बाढ़ से लेकर हो रहे कटाव का मुद्दा भी गरमाया।

बिहार को सड़कों लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश पर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने मधुबनी जिले से गुजरने वाले एक राष्ट्रीय राजमार्ग के वीडियो को ट्विटर के जरिए साझा करते हुए कटाक्ष किया, ‘‘90 के दशक के जंगलराज में बिहार में सड़कों की स्थिति की याद दिलाता यह बिहार के मधुबनी जिले का नेशनल हाईवे 227 (एल) है... 

BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल ने JDU पर फिर साधा निशाना 
बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर एकबार फिर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की स्थिति संतोषजनक नहीं है...

नवादा में दर्दनाक हादसाः ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत
परिजनों में मचा कोहराम बिहार के नवादा जिले में एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया...

भंग नगर निकायों में पंचायत के समान ‘परामर्श समिति' का किया जाए गठनः सुशील मोदी 
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भंग हुई नगर निकायों में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के समान प्रशासक के बजाय भंग निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों की ‘परामर्श दात्री समिति' का गठन किया जाए।

विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं, सर्वसम्मति से द्रौपदी जी को चुनेः रेणु देवी
बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है...

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच बोले तेजस्वी ने कही ये बात 
राजद नेता तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच कहा कि जहां भी गैर भाजपा सरकार है, वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता। राजद नेता ने कहा कि जो भी सरकारें चुनकर आईं और जो स्थिर सरकार है, उनकी स्थिरता को खत्म कर खुद की (भाजपा की) सरकार बनाने की कोशिश होती है...

शादी के 7 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन
कहा जाता है कि पति और पत्नी का पावन रिश्ता जन्म जन्मान्तर का होता है लेकिन बिहार की एक कलयुगी पत्नी शादी के महज 7 दिन बाद ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई। बीच बाजार में प्रेमी के दोस्तों ने उसके पति को पिस्टल दिखाई और वह अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया...

सारण में विशेष अभियान के दौरान 93 अभियुक्त गिरफ्तार
बिहार में सारण जिला पुलिस ने विशेष अभियान में मंगलवार एवं बुधवार को विशेष अभियान चलाकर कुल 93 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 11 मोटरसाइकिल, एक ऑटो रिक्शा एवं 618 लीटर शराब समेत अन्य सामान बरामद किया है...

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!