बिहार विधानमंडल के मानसून सत्रः दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jun, 2022 02:28 PM

proceedings of first day of monsoon session of bihar legislature adjourned

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे सदन की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने सदस्यों को अधिकारों और कर्तव्यों के...

पटनाः बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में पहले दिन चालू सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसके साथ ही दोनों सदनों में अलग-अलग कार्यमंत्राणा समिति का गठन किया गया।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे सदन की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने सदस्यों को अधिकारों और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाए रखने का सुझाव दिया। सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा का एक डिजिटल संग्रहालय तैयार किया जा रहा है जिसमें सर्वश्रेष्ठ विधायक की उपलब्धियों, योगदान और कार्यों को एकत्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है, जिसके वह भी सदस्य हैं। यह समिति देश में सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन करेगी।

सभा अध्यक्ष ने बिहार के विधायकों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की ताकि उनका चयन देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक के तौर पर हो सके। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखकर बिहार में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विधायक का चयन किया जाएगा। उधर विधान परिषद में सदस्यों का स्वागत करते हुए परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने सभी से सदन के सुचारु संचालन में सहयोग करने की अपील की। बाद में दोनों सदनों में पूर्व विधायक नंदकिशोर प्रसाद, नवल किशोर राय, सीताराम दास, सुरेश कुमार मिश्रा, त्रिभुवन सिंह, रामदेव वर्मा, युगल किशोर प्रसाद, प्रशांत कुमार, शिवनंदन प्रसाद सिंह, योगेंद्र पांडे, असलम आजाद और प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ बी भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!