Edited By Nitika, Updated: 24 Jun, 2022 05:53 PM

राजद नेता तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच कहा कि जहां भी गैर भाजपा सरकार है, वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता।
पटनाः राजद नेता तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच कहा कि जहां भी गैर भाजपा सरकार है, वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता।
राजद नेता ने कहा कि जो भी सरकारें चुनकर आईं और जो स्थिर सरकार है, उनकी स्थिरता को खत्म कर खुद की (भाजपा की) सरकार बनाने की कोशिश होती है। भाजपा हर कीमत देने को तैयार है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में जो चल रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि यह पूर्व नियोजित था। भाजपा दबाव की राजनीति करती है। बिहार में भी हमारे ऊपर मुकदमा लगाया गया, यह सबने देखा। बिहार में भी भाजपा को जनता ने नकार दिया था लेकिन उसके बाद इस तरह के काम करके सत्ता में आई।