कोसी और गंडक बैराज के खोले गए सभी गेट, प्रशासन रेड अलर्ट पर; सभी अभियंताओं की छुट्टियां रद्द

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jul, 2024 08:35 AM

all gates of kosi and gandak barrage opened

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है और रविवार सुबह तक यह तीन लाख 70 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है। सहरसा से यहां...

पटना: पड़ोसी देश नेपाल में नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोसी और गंडक बैराज के गेट खोल दिए गए हैं और प्रशासन को रेड अलर्ट पर रखा गया है। 

PunjabKesari

लगातार बारिश के बाद बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है और रविवार सुबह तक यह तीन लाख 70 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया। जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है। सहरसा से यहां प्राप्त रिपोर्ट में कोसी तटबंध के मुख्य अभियंता वरुण कुमार के हवाले से बताया गया है कि कोसी नदी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंधों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और बाढ़ नियंत्रण उपायों में लगे सभी अभियंताओं की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इंजीनियरों को पूरे दिन और रात तटबंध पर मौजूद रहने और सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। कोसी बैराज से पूर्वी और पश्चिमी कोसी नहर में पानी रोक दिया गया है। 

PunjabKesari
 
कोसी बैराज के सभी 56 गेट खोले गए

अभियंता ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कोसी नदी के तटबंध सुरक्षित हैं। हालांकि नदी का पानी तटबंधों पर छह से अधिक बिंदुओं पर दबाव बना रहा है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है। रविवार को कोसी बैराज के सभी 56 गेट खोले गए जबकि शनिवार को 36 गेट खोलने पड़े। कोसी की सहायक नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण समस्या और बढ़ गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!