तेज प्रताप के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव पर बड़ा एक्शन, RLJP ने पार्टी से निकाला बाहर

Edited By Ramanjot, Updated: 29 May, 2025 03:36 PM

anushka s brother akash yadav expelled from the party by rljp

पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने पत्र को अपने 'एक्स' अकाउंट पर शेयर किया है। पशुपति पारस ने साथ ही लिखा, 'वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश यादव को रालोजपा के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से 6 साल के लिए तत्काल रूप से निकाला जाता है।

Tej Pratap News: तेजप्रताप-अनुष्का मामले में अब अनुष्का यादव (Anushka Yadav) के भाई आकाश यादव (Akash Yadav) के खिलाफ भी एक्शन हुआ है। दरअसल, बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच अब पशुपति पारस (Pashupati Paras) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने आकाश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
आरएलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एलविस जोसफ के हस्ताक्षर से एक पत्र जारी किया गया है। पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने पत्र को अपने 'एक्स' अकाउंट पर शेयर किया है। पशुपति पारस ने साथ ही लिखा, 'वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश यादव को रालोजपा के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से 6 साल के लिए तत्काल रूप से निकाला जाता है। 

PunjabKesari

बता दें कि आकाश यादव रालोजपा छात्र ईकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे पिछले कुछ दिनों से तेज प्रताप और अनुष्का यादव के समर्थन में मीडिया में खूब बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि इस पूरे मामले में लालू यादव को पहल करनी चाहिए। लालू यादव को दो परिवारों की इज्जत बचानी चाहिए। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!