मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आकर भाई-बहन की हुई मौत; सदमें में परिजन

Edited By Harman, Updated: 01 Aug, 2025 01:34 PM

brother and sister died due to electric shock in muzaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से भाई बहन की मौत हो गई है। वहीं इस दुखदायी घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से भाई बहन की मौत हो गई है। वहीं इस दुखदायी घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

स्टैंड फैन के नंगे तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिला के गायघाट थानाक्षेत्र के कमरथू की है। मृतक भाई-बहन की पहचान चार वर्षीय रूद्र कुमार और दो वर्षीय अनुष्का कुमारी  के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को बच्चों के पिता काम पर गए हुए थे जबकि मां कुछ समान खरीदने के लिए बाजार गई हुई थी। दोनों भाई-बहन घर पर अकेले थे। इसी दौरान स्टैंड फैन के नंगे तार की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। वहीं बच्चों की इस दर्दनाक मौत के बाद माता-पिता गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!