Edited By Ramanjot, Updated: 10 May, 2024 10:07 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन उनके कुछ गानों में महिलाओं को लेकर ‘‘अपमाजनक' शब्दों के वर्णन से उपजे विवाद के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। पवन सिंह के...
पटना: भोजपुरी कलाकार और अभिनेता से राजनेता बने पवन सिंह ने बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। काराकाट लोकसभा सीट पर सिंह का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन उनके कुछ गानों में महिलाओं को लेकर ‘‘अपमाजनक'' शब्दों के वर्णन से उपजे विवाद के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बहुत पहले ही भाजपा नीत राजग ने कुशवाहा को काराकाट से गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया था।
इसके बावजूद भोजपुरी अभिनेता ने इस सीट से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया हालांकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर पार्टी ने चुप्पी साध रखी है।