Bihar Board 12th Result 2026: BSEB ने जारी किया इंटर रिजल्ट, 85.19% छात्र सफल, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Edited By Ramkesh, Updated: 23 Mar, 2026 02:22 PM

bihar board 12th result 2026 bseb releases inter result 85 19 students pass

स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम आज 23 मार्च को जारी कर दिया। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

बिहार: स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम आज 23 मार्च को जारी कर दिया। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

इस बार बोर्ड ने महज 25 दिनों के भीतर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित किया है। परीक्षा परिणाम जारी होने की जानकारी भी आज ही बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा की गई थी।

रिजल्ट के आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के अनुसार, 86.23 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 84.09 प्रतिशत छात्र सफल रहे। बोर्ड के इस तेज और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया की सराहना की जा रही है। छात्रों को अब आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने का अवसर मिलेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!