पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आज 100वीं जयंती, सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी BJP

Edited By Khushi, Updated: 25 Dec, 2023 10:52 AM

bjp will celebrate the 100th birth anniversary of former prime minister

भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती 25 दिसंबर 2023 को है। भाजपा अटल जी की जयंती को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती 25 दिसंबर 2023 को है। भाजपा अटल जी की जयंती को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता ने दी।

गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी बूथों सहित शक्ति केंद्र एवं सांगठनिक जिला स्तर पर भव्यता के साथ सुशासन दिवस को मनाया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी, सांसद विधायकगण, जन प्रतिनिधि अपने- अपने स्थानों पर अटल जी की प्रतिमा, चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा के लिए गोष्ठी, काव्यांजलि का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनबाद नगर में गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला खरसावां, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी जमशेदपुर महानगर में और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। अन्य जिलों की गोष्ठियों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रांची ग्रामीण जिला में प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, गुमला प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, लोहरदगा प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, खूंटी अविनेश कुमार सिंह, रामगढ़ बालमुकुंद सहाय, सिमडेगा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा एवम मुनेश्वर साहू, चाईबासा डॉ अरुण उरांव, पूर्वी सिंहभूम जेबी तुबिद, गोड्डा विधायक अनंत कुमार ओझा, दुमका केदार हाजरा, साहेबगंज लुइस मरांडी, देवघर सांसद सुनील कुमार सिंह, पाकुड़ विनोद शर्मा, जामताड़ा सरोज सिंह, हजारीबाग रविंद्र कुमार राय, बोकारो गणेश मिश्र, धनबाद ग्रामीण सांसद समीर उरांव और गिरिडीह विधायक बिरंची नारायण संबोधित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!