राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव, इलाके में हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2026 01:05 PM

bodies of four members of the same family found in a field in rajasthan

साथ ही सभी 4 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मानते हुए आगे की जांच में जुट गई है।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव खेत में पड़े मिले। इसकी सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस प्रारंभिक रूप से इस घटनाक्रम को सामूहिक आत्महत्या मामला मान रही है। हालांकि, जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा। 

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के देचू थाना क्षेत्र का है, यहां एक कृषि फार्म पर चारपाई में 4 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। मृतकों की पहचान किसान गेनाराम (35), पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13), बेटा किशन (11) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया गेनाराम ने पहले पत्नी और बच्चों का गला घोंटकर मार डाला और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया है। साथ ही सभी 4 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मानते हुए आगे की जांच में जुट गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!