Independence Day: मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने सरकारी आवास पर किया झंडोत्तोलन, संयुक्त टुकड़ी की ली सलामी

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Aug, 2024 10:28 AM

chief minister nitish kumar hoisted the flag at cm residence

आज पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। जगह-जगह झंडोतोलन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 1 अन्ने मार्ग स्थित आवास में झंडोतोलन किया। इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पटनाः आज पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। जगह-जगह झंडोतोलन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ने आज सुबह अपने सरकारी आवास 1 अणे मार्ग में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं संयुक्त टुकड़ी की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा श्री सुनील कुमार सहित अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियों अमर है। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सबों को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है।


वहीं नीतीश कुमार ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, स‌द्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाएं रखें। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखण्डता को बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!