झारखंड में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को मिलेगा मुफ्त इलाज, राज्य सरकार ने किया ऐलान

Edited By Khushi, Updated: 11 Apr, 2026 10:58 AM

children suffering from heart disease in jharkhand to receive free treatment go

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने दिल की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का इलाज मुफ्त किया जाएगा, जिससे कई मासूमों की जान बचाई जा सकेगी।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने दिल की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का इलाज मुफ्त किया जाएगा, जिससे कई मासूमों की जान बचाई जा सकेगी।

गरीब परिवारों के बच्चों को मिलेगा सीधा फायदा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में ऐसे बच्चों को फ्री इलाज मिलेगा, जो दिल की बीमारी जैसे दिल में छेद या वॉल्व की समस्या से पीड़ित हैं। खासकर गरीब परिवारों के बच्चों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि पैसों की कमी के कारण कई बच्चों का इलाज नहीं हो पाता और उनकी जान चली जाती है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बीते शुक्रवार को रांची के सदर अस्पताल में एक खास कार्यक्रम और जांच शिविर लगाया गया। इसमें केरल के अमृता हॉस्पिटल (कोच्ची) के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 170 बच्चों की जांच की। इनमें से 56 बच्चों को सर्जरी के लिए चुना गया है और उनका इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा।

पूरे राज्य में बड़े स्तर पर जांच कैंप लगाए जाएंगे
मंत्री ने यह भी कहा कि पहले ऐसे बच्चों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों जैसे चेन्नई, चंडीगढ़ या छत्तीसगढ़ जाना पड़ता था, लेकिन अब कोशिश है कि झारखंड में ही सारी सुविधाएं मिलें। आने वाले समय में पूरे राज्य में बड़े स्तर पर जांच कैंप लगाए जाएंगे, ताकि गांव और दूर-दराज के इलाकों के बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज दिया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!