"सोने के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं चिराग पासवान", मुकेश सहनी का हमला, कहा- हम उनको शेर का बच्चा नहीं मानते

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 May, 2024 01:31 PM

chirag paswan was born with a golden spoon

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चिराग सोने के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं। वो मुंबई गए थे...

​पटना(अभिषेक कुमार सिंह): विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चिराग सोने के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं। वो मुंबई गए थे हीरो बनने के लिए फ्लॉप हो गए। खाली अपने आप को हनुमान कहते हैं और शेर का बच्चा कहते हैं। हम उनको शेर का बच्चा नहीं मानते हैं।​

'शेर का बच्चा रामविलास पासवान था'
मुकेश सहनी ने कहा कि हम शेर का बच्चा उनको मानते हैं स्वर्गीय रामविलास पासवान को जिनका मैं इज्जत करता हूं। आज भी हमारे ऑफिस में उनकी तस्वीर आपको मिलेगी। आज भी पार्लियामेंट में दिए उनके भाषण को सुनते हैं तो सीना चौड़ा हो जाता है कि कोई शेर का बच्चा पार्लियामेंट में बोल रहा है। आप (चिराग पासवान) शेर के बच्चे बोलकर खाली घूमते हैं। आप पिता के रास्ते पर चलिए। आपके पिता और पार्टी को खत्म करने वाला के पीछे-पीछे आप घूम रहे हैं और अपने आप को हनुमान बता रहे हैं... शेर का बच्चा रामविलास पासवान था।

'अगर शेर का बच्चा आपको बनना है तो..."
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक ने कहा कि अगर शेर का बच्चा आपको बनना है तो स्वर्गीय रामविलास पासवान के रास्ते पर चलिए। जैसे आज हम लोग चल रहे हैं, दलितों के लिए लड़ाई लड़ रहे है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!