3 hours ago
19 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
उत्तरी 24 परगना की 16 सीटों पर जारी है मतदान, मतुआ और मुस्लिम वोटर ही तय करेंगे चुनावी नतीजे
Edited By Nitika, Updated: 17 Apr, 2021 11:18 AM
पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के तहत 6 जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग हो रही है। इसी चरण में उत्तर 24 परगना की 16 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है।
कोलकाता(विकास कुमार): पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के तहत 6 जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग हो रही है। इसी चरण में उत्तर 24 परगना की 16 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। उत्तर 24 परगना जिले की 33 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराये जा रहे हैं। पांचवें चरण में 17 अप्रैल को उत्तर 24 परगना जिले की 16 विधानसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं छठे चरण में 22 अप्रैल को बाकी बचे 17 विधानसभा सीट पर मतदान होगा। उत्तर 24 परगना जिले की 33 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। तृणमूल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए सीनियर लीडर मुकुल रॉय नॉर्थ 24 परगना जिले से ही आते हैं। वहीं 2017 में ही मुकुल रॉय ने ममता का दामन छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। जब से मुकुल रॉय बीजेपी में आए हैं तभी से नॉर्थ 24 परगना जिले की राजनीति पर भगवा पार्टी की पकड़ मजबूत होती गई है। बीजेपी को इस बार भी टीएमसी के मजबूत किले में सेंध लगाने की उम्मीद है। आइए 2021 के चुनाव में नॉर्थ 24 परगना जिले की इन 16 विधानसभा सीट के समीकरण पर डालते हैं एक नज़र। पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के तहत 6 जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग हो रही है। इसी चरण में उत्तर 24 परगना की 16 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। उत्तर 24 परगना जिले की 33 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में मतदान करवाए जा रहे हैं। पांचवें चरण में 17 अप्रैल को उत्तर 24 परगना जिले की 16 विधानसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं छठे चरण में 22 अप्रैल को बाकी बचे 17 विधानसभा सीट पर मतदान होगा। उत्तर 24 परगना जिले की 33 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। तृणमूल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए सीनियर लीडर मुकुल रॉय नॉर्थ 24 परगना जिले से ही आते हैं। वहीं 2017 में ही मुकुल रॉय ने ममता का दामन छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। जब से मुकुल रॉय बीजेपी में आए हैं तभी से नॉर्थ 24 परगना जिले की राजनीति पर भगवा पार्टी की पकड़ मजबूत होती गई है। बीजेपी को इस बार भी टीएमसी के मजबूत किले में सेंध लगाने की उम्मीद है। आइए 2021 के चुनाव में नॉर्थ 24 परगना जिले की इन 16 विधानसभा सीट के समीकरण पर डालते हैं एक नज़र। 2019 से पहले उत्तर 24 परगना को तृणमूल कांग्रेस पार्टी का मजबूत किला माना जाता था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने टीएमसी के इस किले को भेद दिया था। उत्तर 24 परगना जिले में कुल 5 लोकसभा सीट है। दमदम, बैरकपुर, बारासात, बसीरहाट और बोंगायगांव लोकसभा सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर 24 परगना जिले की दो सीट बीजेपी ने जीती थी। वहीं दमदम लोकसभा सीट पर भी बीजेपी 50 हजार वोटों से ही हारी थी। इससे लगता है कि बीजेपी उत्तर 24 परगना जिले की विधानसभा सीटों पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है। बीजेपी मतुआ-मुकुल और मोदी के करिश्मे के भरोसे है तो ममता दीदी मुस्लिम वोटरों के सहारे नॉर्थ 24 परगना में बढ़त बनाना चाहती हैं। वहीं फुरफुरा शरीफ की वजह से सीपीएम और कांग्रेस की तरफ भी मुस्लिम समाज के एक वर्ग का झुकाव हो सकता है। उत्तर 24 परगना जिले में मुस्लिमों की आबादी 25.8 फीसदी है। वहीं हिंदुओं की आबादी 73.5 फीसदी है। इस जिले में अनुसूचित जाति की आबादी 21.7 फीसदी है जबकि अनुसूचित जनजाति की आबादी 2.6 फीसदी है। वहीं अनुसूचित जाति में मतुआ वोटरों की आबादी उत्तर 24 परगना जिले की चुनावी नतीजों को प्रभावित करती है। मतुआ के साथ ही मुस्लिम वोटरों की आबादी भी जिले की चुनावी दशा दिशा तय करती है। वहीं बारासात, देगंगा, हाड़ोवा, मिनाखां, संदेशखाली, बशीरहाट और हिंगलगंज में मुस्लिमों की औसत आबादी 40 फीसद के करीब है। इसलिए यहां फुरफुरा शरीफ अब्बास सिद्दीकी के कैंडिडेट भी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं। उत्तर 24 परगना में अंफान चक्रवात से तबाही मच गई थी। इस दौरान लोगों को सरकार से उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिली थी। उत्तर 24 परगना के हजारों घर पानी में बह गए थे। बताया जाता है कि इस चक्रवात में भ्रष्टाचार का नंगा नाच हुआ था। अंफान दुर्नीति के नाम से बदनाम हुए भ्रष्टाचार को बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया है। वहीं 2018 में पंचायत चुनाव में लोगों को वोट डालने के अधिकार से वंचित करने से भी लोगों की नाराजगी है। इसके अलावा सत्ताधारी दल के दस साल के एंटी इनकंबैंसी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर भी बीजेपी लोगों को रिझा रही है। 2 मई को आने वाले चुनावी नतीजे ही तय करेंगे कि लोगों को रिझाने में बीजेपी यहां किस हद तक कामयाब हासिल करेगी।
दिल्ली : रोहिणी बिल्डिंग हादसे में एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 30 को होगा मतदान; आज से नामांकन शुरू
24 घंटे की नजरबंदी से छूटते ही रामलला के दरबार पहुंचे अजय राय, राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर दिया...
हत्या के जुर्म में पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो को फांसी की सजा, 16 साल पहले चुनावी रंजिश में हुई थी...
राम मंदिर चढ़ावा 'चोरी' मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया, घर से...
Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटों में पर होगी भारी बारिश, IMD ने इन जगहों में जारी किया Red और Orange...
Heavy Rain Alert: UP में अगले 24 घंटें होंगे भारी, IMD ने जारी किया बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने SIR Enumeration Form जमा किया, योग्य वोटरों से हिस्सा लेने की अपील
स्कूल सर्टिफिकेट, PAN, वोटर आईडी... 15 दस्तावेज़ दिखाए, फिर भी साबित नहीं कर पाया भारतीय नागरिकता,...
Heavy Rainfall Warning: अगले 24 घंटे भारी, देश के 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली...
USD $
14/07/2026 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। युवा सोशल वर्क में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वृष राशि वालों आज आपके सपने साकार होते नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में धन वृद्धि के साथ प्रमोशन होने की संभावना है। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिल सकता...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। लक्ष्य प्राप्ति में घर के किसी बड़े का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े जातकों को फायदेमंद डील प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिल...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं आज खत्म हो...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बेरोजगारी से परेशान जातकों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों कार्यक्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिल सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। धन के मामले में आज सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
मकर राशि वालों आज का दिन मंगलमय रहेगा। कारोबार के कामों में संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्तता बनी रह सकती है। संतान की पढ़ाई से संबंधित खर्चों में वृद्धि हो...
मीन राशि वालों आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। घर में खुशियां दस्तक दे सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes