झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2024 09:22 AM

cm hemant soren met kejriwal s wife sunita

संजय सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘वह (हेमंत सोरेन) और केजरीवाल दोनों ही भाजपा की दुर्भावना, बदले की राजनीति और विपक्षी नेताओं को लोकसभा चुनावों में प्रचार करने से रोकने के प्रयासों के शिकार हैं।" सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने "अत्याचार" के खिलाफ...

नई दिल्ली/रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण रही और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के "दुरुपयोग" के मुद्दे पर चर्चा हुई। 

PunjabKesari

संजय सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘वह (हेमंत सोरेन) और केजरीवाल दोनों ही भाजपा की दुर्भावना, बदले की राजनीति और विपक्षी नेताओं को लोकसभा चुनावों में प्रचार करने से रोकने के प्रयासों के शिकार हैं।" सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने "अत्याचार" के खिलाफ लड़ाई में केजरीवाल, उनके परिवार और आप को पूरा समर्थन दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मुलाकात का एक वीडियो 'एक्स' पर पोस्ट किया और इसे शीर्षक दिया, "तानाशाही के खिलाफ ‘इंडिया' एकजुट है।'' इससे पहले दिन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और इसे शिष्टाचार भेंट बताया था।

PunjabKesari

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जेल में करीब पांच महीने रहने के बाद उन्हें जमानत मिली और 4 जुलाई को उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभाला।

PunjabKesari

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन वे जेल में ही रहेंगे, क्योंकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें संबंधित मामले में गिरफ्तार किया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!