विजयादशमी के अवसर पर CM नीतीश ने दी हार्दिक बधाई, कहा- सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Oct, 2024 10:15 AM

cm nitish extended heartfelt greetings on the occasion of vijayadashami

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल...

पटनाः आज देशभर में दशहरे का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश एवं बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं। 

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा
बता दें कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को लंका से मुक्त कराया था। दशहरे पर हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!