कोर्ट परिसर बना अखाड़ा: न्यायलय में पति को देखते ही टूट पड़ी पत्नी, कॉलर पकड़ सबके सामने दे-दनादन

Edited By Khushi, Updated: 07 Apr, 2026 03:57 PM

court premises turn into a brawl zone wife pounces on husband the moment she sp

Jharkhand News: झारखंड के दुमका कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब न्याय के लिए पहुंची पत्नी ने पति को जमकर पीटा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित पत्नी को शांत कराया।

Jharkhand News: झारखंड के दुमका कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब न्याय के लिए पहुंची पत्नी ने पति को जमकर पीटा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित पत्नी को शांत कराया।

पति को देखते ही आपा खो बैठी पत्नी
बताया जा रहा है कि महिला दोपहर को पहले से चल रहे केस की सुनवाई के लिए आई थी। इस दौरान उसकी नजर पति पर पड़ी तो वह अपना आपा खो बैठी। उसने दौड़कर पति को पकड़ लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी। पति के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने महिला पर हाथ उठाया तो कोर्ट परिसर में मौजूद लोग महिला के समर्थन में आ गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

पति ने दूसरी शादी कर ली
महिला का कहना था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पहले भी उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए कुटुंब न्यायालय में मेंटेनेंस का मामला भी दर्ज कराया। वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!