"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया पौधरोपण, बोले- आज पर्यावरण की हालत...

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jun, 2024 02:38 PM

deputy chief minister vijay sinha planted a sapling

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज पौधा रोपण किया। उन्होंने अपने आवास पर कटहल, नीम और पीपल के पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन समेत भाजपा के कई नेता मौजूद...

पटना: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज पौधा रोपण किया। उन्होंने अपने आवास पर कटहल, नीम और पीपल के पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

PunjabKesari

तेजस्वी को लेकर ये क्या बोले सिन्हा
वहीं, इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज पर्यावरण की हालत देखते हुए प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की है। इसी अभियान के तहत आज हमने अपने आवास पर पौधा रोपण किया। बिहार में लगातार पुलों के गिरने के मामले पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह पथ निर्माण विभाग का नहीं है, ग्रामीण कार्य विभाग का है। आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर हमला कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि सरकार में उनके पास ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग था। उन्होंने मॉनिटरिंग क्यों नहीं की? जब वे मंत्री थे तो क्या कर रहे थे?

PunjabKesari

'कांग्रेस ने तो संविधान को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था'
सोनिया गांधी पर हमला करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि सोनिया गांधी झमेला खड़ा करना चाहती हैं... प्रधानमंत्री को देश की 140 करोड़ जनता ने फिर से जनादेश दिया है। आपने(कांग्रेस) तो संविधान को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!