इलाज करने घर आया डॉक्टर, किशोरी को देखते ही बहका मन, फिर जो हुआ....उड़ा देगा होश

Edited By Ramandeep Sodhi, Updated: 14 Apr, 2025 05:38 PM

doctor tried to rape a teenager in muzaffarpur

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीमार लड़की का इलाज करने के लिए गांव के ही एक डॉक्टर को बुलाया गया था। घर पर लड़की की नानी थी, लेकिन वह कुछ सामान लेने के लिए बाजार चली गई। इसी का फायदा उठाते हुए डॉक्टर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इलाज...

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बीमार किशोरी का इलाज करने आया डॉक्टर ही हैवान बन गया। दरअसल, डॉक्टर ने किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं जब पीड़िता ने मचाना शुरू किया तो वह मौके से भाग गया।  

अश्लील हरकतें करने लगा डॉक्टर
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीमार लड़की का इलाज करने के लिए गांव के ही एक डॉक्टर को बुलाया गया था। घर पर लड़की की नानी थी, लेकिन वह कुछ सामान लेने के लिए बाजार चली गई। इसी का फायदा उठाते हुए डॉक्टर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इलाज करने के बहाने इधर-उधर छूने लगा। इस दौरान डॉक्टर ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। 

वहीं चिकित्सक की गलत नियत को देखते हुए किशोरी ने शोर मचाया। जैसे ही उसने चिल्लाना शुरू किया, डॉक्टर तुरंत बाइक से भाग निकला। इस मामले में पीड़िता द्वारा डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसे लेकर थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया पुलिस छानबीन में जुट गई है। जल्द ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!