Edited By Khushi, Updated: 22 Sep, 2023 12:32 PM

आज झारखंड के डॉक्टर्स (Doctors) हड़ताल (Strike) पर थे। सुबह 6 बजे से ही मेडिकल सेवाएं बंद थी, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चल रही थी। वहीं, अब फिर से ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई है क्योंकि डॉक्टर्स की हड़ताल कुछ घंटे में ही खत्म हो गई।
Ranchi: आज झारखंड के डॉक्टर्स (Doctors) हड़ताल (Strike) पर थे। सुबह 6 बजे से ही मेडिकल सेवाएं बंद थी, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चल रही थी। वहीं, अब फिर से ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई है क्योंकि डॉक्टर्स की हड़ताल कुछ घंटे में ही खत्म हो गई। एमजीएम में आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है।
आरोपी पर कार्रवाई के बाद हड़ताल ले ली गई वापिस
IMA सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि हमारी मुख्य मांग थी कि डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उनके गिरफ्तार होने की सूचना के बाद हमने हड़ताल वापस ले ली है। डॉ प्रदीप सिंह ने कहा, डॉक्टरों के साथ इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगा है। एमजीएम में भी यही हुआ। अब डॉक्टरों के साथ हो रही मारपीट की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ कमलेश के साथ की गई मारपीट में शामिल लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी जिसके बाद हड़ताल की घोषणा की गयी थी।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि 19 सितंबर की रात जमशेदपुर मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू वार्ड में एक बच्ची का इलाज चल रहा था। उस बच्ची की देर रात 2 बजे के करीब मौत हो गई। यहां पीजी मेडिकल के छात्र डॉ कमलेश उरांव ड्यूटी कर रहे थे। बच्ची की मौत की वजह डॉक्टरों का इलाज में लापरवाही बरते जाने की बात कह परिजनों सहित अन्य लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। डॉक्टर का आरोप है कि आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने चिकित्सक के कक्ष में घुसकर हमला किया, जिसका वीडियो भी जारी किया गया है। वहीं, इसके चलते डॉक्टर्स जमशेदपुर मेडिकल कॉलेज में हुए मारपीट के बाद कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध में थे। मेडिकल प्रोटेक्शन बिल के प्रति सरकार के शिथिल रवैये से भी डॉक्टर नाराज थे।