Hemant Cabinet Expansion: हो गया फाइनल! हेमंत मंत्रिमंडल में RJD के इस नेता को मिली जगह

Edited By Khushi, Updated: 04 Dec, 2024 06:23 PM

final done this rjd leader got a place in hemant cabinet

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानी 5 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरान 11 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 मंत्री, कांग्रेस के 4 मंत्री और आरजेडी के 1 मंत्री शामिल हैं।

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानी 5 दिसंबर को होने वाला है। इस दौरान 11 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 मंत्री, कांग्रेस के 4 मंत्री और आरजेडी के 1 मंत्री शामिल हैं।

आरजेडी की ओर से अपने मंत्री का नाम तय कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक गोड्डा से विधायक संजय प्रसाद यादव आरजेडी कोटे से मंत्री बनाए जायेंगे। बता दें कि संजय प्रसाद यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार अमित मंडल को चुनाव में पराजित किया था। संजय प्रसाद यादव लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। वहीं, कल राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कल राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी का भी इसी दिन शपथ ग्रहण होगा।

राज्य के पूर्व कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि कांग्रेस आलाकमान के साथ महत्वपूर्ण चर्चा के बाद कैबिनेट को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कैबिनेट गठन में हुई देरी को उचित ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सभी को स्वीकार होगा। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से जब कोई बड़ा निर्णय लिया जाता है तो उस पर चर्चा की जाती है और हमारे केंद्रीय नेतृत्व से सुझाव लिए जाते हैं। लगभग सब कुछ पूरा हो चुका है, हमने राज्यपाल से समय मांगा है और 5 दिसंबर को पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा।'

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!