​गिरिराज सिंह ने की जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने की मांग, कहा- पालन न करने पर छीन लें वोटिंग का अधिकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jul, 2024 01:58 PM

giriraj singh demanded to bring a law on population control

बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने जनसंख्या नियंत्रण पर कड़ा कानून लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून लाने की जरूरत है और जो इस कानून का पालन न करें, उसका वोटिंग अधिकार छीन लिया जाए।...

पटनाः बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने जनसंख्या नियंत्रण पर कड़ा कानून लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून लाने की जरूरत है और जो इस कानून का पालन न करें, उसका वोटिंग अधिकार छीन लिया जाए। साथ ही ऐसे लोगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जाए।

'बढ़ती जनसंख्या आज देश के लिए चुनौती'
गिरिराज सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज देश के लिए चुनौती बन गई है। ऐसे में भारत की बढ़ती जनसंख्या हमारे लिए एक तरह की चेतावनी है। अगर चीन वन चाइल्ड पॉलिसी नहीं लाता तो दुनिया में 60 करोड़ लोग और होते। भारत में हमारे पास सीमित संसाधन हैं, ऐसे में अब इस पर चर्चा करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर 148 जिले हैं, जहां जनसंख्या बदल रही है।

'देश में आज जमीन कम पड़ गई'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। हम आबादी में पहले स्थान पर है। देश में आज जमीन कम पड़ गई है। लोगों को पीने का पानी कम पड़ रहा है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़ा कानून लाने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!