Edited By Rohini Oberoi, Updated: 21 May, 2026 03:43 PM

बिहार के जमुई जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जहां खैरा थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और अवैध संबंध के शक में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कहीं भागा नहीं...
Husband Arrested For Killing Wife : बिहार के जमुई जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जहां खैरा थाना क्षेत्र के गंगोडीह गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और अवैध संबंध के शक में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कहीं भागा नहीं बल्कि रातभर कमरे के अंदर पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह खौफनाक वारदात बुधवार तड़के करीब 3:00 बजे की है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है। सुबह जब ग्रामीणों को इस खूनी खेल की भनक लगी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद तुरंत खैरा थाना पुलिस को सूचित किया गया।
यह भी पढ़ें: Super El Nino मचाएगा तांडव: 2026 में टूट जाएंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, भट्ठी की तरह तपेगी धरती, भारत पर क्या पड़ेगा इसका असर?
लाश के पास बैठा मिला कातिल, मौके से गिरफ्तार
सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो आरोपी पति गगन मांझी वहीं शव के पास बैठा मिला। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: Cockroach Janata Party Account Suspended: 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में किया गया ब्लॉक
आरोपी का इकबाल-ए-जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी गगन मांझी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसने दावा किया कि उसने पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी विवाद के चलते बुधवार तड़के उसने घर में रखे हंसुआ (धारदार हथियार) से उगनी देवी का गला रेत दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है।
वहीं खैरा थाना पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल किए गए खून से सने हंसुआ को मौके से जब्त कर लिया है। वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के शक से जुड़ा है, जिसकी हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।