Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, तापमान पहुंचा 34°C; सावधान रहें नहीं तो...

Edited By Khushi, Updated: 27 Feb, 2026 12:40 PM

jharkhand weather heat  torture  begins in jharkhand temperatures reach 34 c

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है।

एक बूंद भी बारिश नहीं हुई

दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश की संभावना थी, लेकिन एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। जमशेदपुर, डाल्टनगंज और बोकारो में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं चाईबासा में सबसे ज्यादा 33 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवा का असर सुबह और शाम को देखने को मिल रहा है। सुबह 6 बजे तक हल्का कोहरा और ठंडी हवा से हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है। वहीं शाम 5 बजे के बाद चलने वाली ठंडी हवा से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। होली तक लोगों को साफ तौर पर गर्मी का एहसास होने लगेगा।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

राज्य में अब न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि पहले यह 14 से 15 डिग्री के बीच था। देवघर, साहिबगंज और पाकुड़ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में 16 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड हुआ। दोपहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम बदल रहा है, रहें सावधान

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि मौसम बदलने के इस दौर में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यह ठंड से गर्मी की ओर जाने का समय है। ऐसे में लापरवाही से लोग बीमार पड़ सकते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!