'झारखंड में फिर बनेगी झामुमो गठबंधन की सरकार', पप्पू यादव का दावा, कहा- BJP आदिवासियों और दलितों की नहीं, बल्कि...

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Nov, 2024 10:44 AM

jmm coalition government will be formed again in jharkhand pappu yadav

निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास मॉडल के आधार पर राज्य में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार...

पटना/रांची: निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास मॉडल के आधार पर राज्य में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन की सरकार बनेगी।

'सरमा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे'
बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आदिवासियों और दलितों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार बनाना चाहती है। रांची में कांग्रेस भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यादव ने दावा किया कि झारखंड की जनता 13 और 20 नवंबर को मौजूदा गठबंधन सरकार के पक्ष में वोट देकर भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की विचारधारा और हेमंत सोरेन के विकास मॉडल के आधार पर यहां एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनेगी।'' यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा यहां आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं।'' असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।

'यदि बांग्लादेशी घुसपैठिये राज्य में घुसे हैं तो...'
यादव ने कहा, ‘‘मैं निर्वाचन आयोग से अनुरोध करता हूं कि जब भी शर्मा झारखंड आएं, तो उनके कमरों, कार्यालयों और विमानों की छानबीन सुनिश्चित की जाए।'' सरमा झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हैं। झारखंड में घुसपैठ के भाजपा के आरोप पर यादव ने दावा किया कि यदि बांग्लादेशी घुसपैठिये राज्य में घुसे हैं तो यह केंद्र सरकार की विफलता है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!