Khesari Lal Met Tejashwi: तेजस्वी यादव से मिले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल, जानें विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर क्या बोले

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Aug, 2025 11:34 AM

khesari lal met tejashwi yadav

Khesari Lal Yadav Met Tejashwi: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गुरुवार को विप​क्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की, जिससे उनके संभावित राजनीतिक पदार्पण की अटकलें तेज...

Khesari Lal Yadav Met Tejashwi: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गुरुवार को विप​क्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की, जिससे उनके संभावित राजनीतिक पदार्पण की अटकलें तेज हो गईं। मुलाकात के बाद, खेसारी ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा को खारिज कर दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "तेजस्वी मेरे बड़े भाई हैं। मैं उनका आशीर्वाद लेने आया था, कहीं से चुनाव लड़ने नहीं। हम प्यार जताने और प्यार पाने आए थे।"

हम बिहार का भला चाहते हैं, जो...- Khesari Yadav
खेसारी (Khesari Yadav) ने आगे बताया कि उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। खेसारी ने चुटकी लेते हुए कहा, "हम हीरो हैं, ऐसे ही शोर मचाते हैं। हम बिहार का भला चाहते हैं। जो भी इसके बेहतरी के लिए काम करेगा, हम उसके साथ खड़े होंगे। जनता तय करेगी कि वह कौन है। मैं फिल्मों और गानों के जरिए अपना योगदान दे रहा हूं।" यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने चुनाव के लिए कोई गाना तैयार किया है, उन्होंने कहा, "मैं विधानसभा के लिए नहीं गाता... मैं जनता के लिए गाता हूं।"

जहां भी मुझे प्यार मिलता है, मैं...- Khesari Yadav
तेजस्वी यादव के बारे में अभिनेता ने कहा, "वह एक अच्छे युवा नेता हैं। बिहार के लोग इसे मुझसे बेहतर समझते हैं, क्योंकि मैं मुंबई में रहता हूं। मैं सभी का सम्मान करता हूं और जिनके साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं, उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता हूं। जहां भी मुझे प्यार मिलता है, मैं वहां मौजूद रहता हूं।" खेसारी ने दोहराया कि उनकी फिलहाल कोई राजनीतिक योजना नहीं है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान, खेसारी लाल यादव ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत ज़्यादा है और यह प्रचार के दौरान भी देखा गया। जब काराकाट में जहां भी वह प्रचार के लिए गए, लोग, खासकर युवा, बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!