बिहार चुनावः मांझी ने PM मोदी को लिखा पत्र, रामविलास पासवान के निधन की जांच की उठाई मांग

Edited By Nitika, Updated: 02 Nov, 2020 01:31 PM

manjhi wrote a letter to pm modi

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान के निधन पर राजनीति शुरू हो गई है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति चमकाने के लिए रामविलास के खास बनने का ढोंग कर रहे हैं, वहीं अब हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी...

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान के निधन पर राजनीति शुरू हो गई है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति चमकाने के लिए रामविलास के खास बनने का ढोंग कर रहे हैं, वहीं अब हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी रामविलास पासवान के निधन को लेकर सवाल उठाए हैं।
PunjabKesari
मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रामविलास पासवान की मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र पढ़ते हुए कहा कि "कई संदेह हैं जो उनके बेटे चिराग पासवान को सवाल के घेरे में लाते हैं। वहीं इस पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग बेटे के बारे में ऐसी बातें कर रहे हैं, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। मैंने मांझी जी को फोन पर मेरे पिता की गंभीर स्थिति के बारे में बताया है, फिर भी वे मेरे बीमार पिता को देखने नहीं आए।
PunjabKesari
चिराग ने मांझी के पत्र पर कही ये बात
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि मांझी जी जिस तरह से अब मेरे पिता के बारे में बात कर रहे हैं, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तब उन्होंने उनके बारे में इतनी चिंता क्यों नहीं दिखाई? हर कोई अब एक मृत व्यक्ति पर राजनीति कर रहा है, जब वह जीवित था तो किसी ने उसे जाने की जहमत क्यों नहीं उठाई?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!