"BJP परिवारवादी पार्टी नहीं", विजय सिन्हा बोले- 2025 में दो-तिहाई बहुमत से बनेगी मोदी-नीतीश की सरकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jul, 2024 10:30 AM

modi nitish government will be formed with two thirds majority in 2025

बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को सम्राट चौधरी की जगह भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है और...

पटना: बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को सम्राट चौधरी की जगह भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है और सामूहिक नेतृत्व जब निर्णय करता है तो लोग उसे स्वीकार नहीं करते बल्कि उसका स्वागत करते हैं।

'2025 में बिहार में मोदी और नीतीश की बनेगी सरकार'
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 2025 में सरकार और संगठन में बैठे लोगों के समन्वय से दो-तिहाई बहुमत के साथ बिहार में मोदी और नीतीश की सरकार बनेगी। बता दें कि सोमवार को डॉ. दिलीप जयसवाल ने पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां निवर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने डॉ. जायसवाल को पार्टी की कमान सौंपी।

इस मौके पर दिलीप कुमार जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से संगठन को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता के पद से इस पद तक पहुंचा हूं। इसलिए मैं हर कार्यकर्ता को सम्मान दूंगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!