कोरोना की चपेट में आए महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता, रांची के इस अस्पताल में भर्ती

Edited By Nitika, Updated: 21 Apr, 2021 10:21 AM

ms dhoni parents corona positive

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं इस बीच अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि धोनी के माता-पिता में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे धोनी लगातार चिकित्सों एवं अस्पताल प्रबंधन के संपर्क में हैं।

बता दें कि पूर्व किक्रेट कप्तान के माता-पिता रांची के ललगुटुवा स्थित फॉर्म हाउस में रहते हैं। इस फार्म हाउस में सब्जी की खेती के साथ-साथ गौपालन भी किया जा रहा है। यहां से सब्जियों और दूध की आपूर्ति रांची के बाजार में होती है जिसके लिए करीब 20 कर्मचारी कार्यरत हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!