नीतीश ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक, कहा- कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

Edited By Nitika, Updated: 17 Jan, 2022 11:20 AM

nitish condoles the death of birju maharaj

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मविभूषण से सम्मानित कत्थक नृत्य गुरू पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि महान कथक नर्तक और पद्म विभूषण पं० #BirjuMaharaj जी का निधन दुःखद। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कला पुरस्कार 2013 में दिया गया था। वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। विनम्र श्रद्धांजलि।

बता दें कि कत्थ नृत्य गुरू बिरजू महाराज का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली में साकेत के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!