मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं, शांति और समृद्धि की कामना

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Mar, 2025 09:47 PM

nitish kumar eid wishes

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गयी इबादतों से उनके घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शान्ति एवं समृद्धि आयेगी। मेरी कामना है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सबों का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहाँ विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों एवं मतावलंबियों के बीच पारस्परिक सौहार्द्र, प्रेम और सहिष्णुता बेमिसाल है। यहाँ सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्याहारों में शामिल होकर खुशियाँ बॉटते हैं और एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं। इसी से प्रदेश एवं देश को मजबूती मिलती है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

160/5

18.3

Punjab Kings

Lucknow Super Giants are 160 for 5 with 1.3 overs left

RR 8.74
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!