आज मुंबई जाएंगे CM नीतीश, महाराष्ट्र की महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Dec, 2024 12:16 PM

nitish kumar will go to mumbai

महाराष्ट्र में आज नई सरकार का गठन हो रहा है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई जा रहे हैं। नीतीश कुमार के अलावा बिहार से दोनों उपमुख्यमंत्री...

पटनाः महाराष्ट्र में आज नई सरकार का गठन हो रहा है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई जा रहे हैं।

नीतीश कुमार के अलावा बिहार से दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सीएम नीतीश का मुंबई जाना एनडीए की एकजुटता को दिखाने का एक बड़ा प्लान भी माना जा रहा है।

बता दें कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह इससे पहले भी दो बार इस पद पर रह चुके हैं। बीस नवंबर के विधानसभा चुनाव में भाजपा के निर्णायक प्रदर्शन के बाद 54 वर्षीय फडणवीस को बुधवार को राज्य भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। आज शाम को 5:30 में मुंबई के आजाद मैदान में उनका शपथ ग्रहण होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!