बिहार में कल से एक हफ्ते तक Lockdown में ढील, नाइट कर्फ्यू रहेगा लागू

Edited By Nitika, Updated: 15 Jun, 2021 02:41 PM

relaxation in lockdown for a week from tomorrow

बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के कारण नीतीश सरकार ने कल से एक हफ्ते तक लॉकडाउन में ढील दी है लेकिन इस दौरान नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद अगले एक सप्ताह अर्थात 16 जून से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील...

 

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के कारण नीतीश सरकार ने कल से एक हफ्ते तक लॉकडाउन में ढील दी है लेकिन इस दौरान नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद अगले एक सप्ताह अर्थात 16 जून से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले 1 सप्ताह तक अर्थात दिनांक 16.06.21 से 22.06.21 तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 5 बजे अप0 तक, दुकाने एवं प्रतिष्ठान 6 बजे अप0 तक खुली रहेगी। रात्रि कर्फ्यू संध्या 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा।

बिहार सरकार ने संक्रमण के मद्देनजर पांच मई से जारी लॉकडाउन को 8 जून को खत्म कर दिया था। बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण द्वारा 8 जून को जारी एक आदेश में कहा गया था कि सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, प्रशिक्षण एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इस अवधि में राज्य सरकार के विद्यालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी तरह की परीक्षाएँ नहीं ली जाएंगी।

आदेश में कहा गया था कि सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद रहेंगे। सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अथवा समारोह प्रतिबंधित होंगे। सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क एवं उद्यान पूरी तरह बंद रहेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजन (सरकारी एवं निजी) पर रोक रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!