Edited By Nitika, Updated: 28 Dec, 2023 04:31 PM

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके बिहार से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। वहीं आनंद मिश्रा ने पंजाब केसरी को बताया कि संगठन जहां से चुनाव लड़वाएगी, हम लड़ेंगे।
पटनाः वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके बिहार से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। वहीं आनंद मिश्रा ने पंजाब केसरी को बताया कि संगठन जहां से चुनाव लड़वाएगी, हम लड़ेंगे।

आनंद मिश्रा ने खरमास खत्म होते ही 16 जनवरी 2024 के प्रभाव से अपना त्यागपत्र मंजूर करने के लिए असम सरकार से अनुरोध किया है। उन्होंने यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि वह सामाजिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। आनंद मिश्रा की गिनती असम के बेहद तेज तर्रार पुलिस अफसर में होती है।

आनंद मित्रा के भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ बेहतर संबंध हैं। वह बिहार की बक्सर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कर रहे हैं। वहीं आरा सीट केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह के पास है।

बता दें कि आईपीएस अधिकारी ने अपने आवेदन में निजी जीवन में स्वतंत्रता और सामाजिक सरोकार पर अपना ध्यान केंद्रित करने की बात कही है। वह मणिपुर पर विशेष जांच दल का हिस्सा थे और सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय भी थे।