Sharda Sinha: 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Oct, 2024 02:05 PM

sharda sinha s health deteriorated admitted to delhi aiims

बताया जा रहा है कि शारदा सिन्हा को पिछले एक हफ्ते से खाने-पीने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसका इलाज वो दिल्ली स्थित एम्स में करवा रही थीं। इसी बीच आज (26 अक्टूबर) सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।...

पटना: 'बिहार कोकिला' के नाम से मशहूर लोक गायिका 'पद्मभूषण' शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। वे दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शारदा सिन्हा के पुत्र ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि मां को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 

बताया जा रहा है कि शारदा सिन्हा को पिछले एक हफ्ते से खाने-पीने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसका इलाज वो दिल्ली स्थित एम्स में करवा रही थीं। इसी बीच आज (26 अक्टूबर) सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

शारदा सिन्हा छठ गीतों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वे सिन्हा मैथिली, मगही और भोजपुरी भाषा के लिए प्रसिद्ध गायिका हैं। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उनको 1991 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद 2018 में उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। 

बता दें कि 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा (80) का निधन हो गया था। वह घर में ही गिर गए थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!