वैक्सीन की बर्बादी के आरोप पर बोले स्वास्थ्य मंत्री- वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता, हम आह भी...

Edited By Nitika, Updated: 20 Jan, 2022 01:07 PM

statement of health minister

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के खिलाफ वैक्सीन की बर्बादी के आरोप पर शायराना जवाब देते हुए कहा कि ''वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम।"

 

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के खिलाफ वैक्सीन की बर्बादी के आरोप पर शायराना जवाब देते हुए कहा कि 'वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम।"

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मृत्यु का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा है। परिस्थिति सामान्य है। 'मल्टीपल ऑर्गन फेलियर' और अन्य कारणों की वजह से लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक कोई ऐसा मामला नहीं आया है कि कोविड-19 और ओमिक्रोन के कारण किसी की मृत्यु हुई है। वहीं बन्ना गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 62 लाख टीके बर्बाद हुए। ओडिशा, गुजरात, असम, त्रिपुरा और भाजपा शासित राज्यों में 29 लाख से अधिक टीके बर्बाद हुए हैं।

बता दें कि देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन और वेस्ट होने वाले टीकों पर सियासी बयानबाजी हो रही है। हाल ही में राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस शासित राज्यों पर कोरोना वैक्सीन के बर्बाद होने का आरोप लगाया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!