बिहार में होगा बाढ़ का समाधान, केंद्र ने तकनीकी समिति का किया गठन; ललन सिंह ने दी जानकारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Aug, 2024 02:25 PM

there will be a solution to flood in bihar

बिहार में बाढ़ का स्थाई समाधान निकालने की पहल शुरू हो गई है। केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार को बाढ़ की समस्या से निदान दिलाने के लिए तकनीकी समिति का गठन किया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने X पर इसकी जानकारी दी है।

पटना: बिहार में बाढ़ का स्थाई समाधान निकालने की पहल शुरू हो गई है। केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार को बाढ़ की समस्या से निदान दिलाने के लिए तकनीकी समिति का गठन किया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने X पर इसकी जानकारी दी है।

'बिहार को बाढ़ की विभीषिका से राहत दिलाने में करेगी मदद'
ललन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार को बाढ़ की समस्या से निदान दिलाने के लिए तकनीकी समिति का गठन किया है। यह समिति डीपीआर तैयार कर बाढ़ की समस्याओं से निदान दिलाने की दिशा में कार्य करेगी, साथ ही बिहार को बाढ़ की विभीषिका से राहत दिलाने में मदद करेगी। इसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पूरे बिहार वासियों की ओर से धन्यवाद देता हूं।"

बता दें कि भारत के विभिन्न राज्यों में इस वक्त भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। हर साल बारिश के सीजन में बिहार भी चर्चा में आ जाता है। कोसी समेत विभिन्न नदियां उफान पर हैं, जिस कारण पटना सहित बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!