गोड्डाः साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 11 Sep, 2020 04:17 PM

third minor accused arrested in gang rape case with sadhvi

झारखंड के गोड्डा जिले में महर्षि संतसेवी सत्संग आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जो महज 12 वर्ष का है।

 

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में महर्षि संतसेवी सत्संग आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जो महज 12 वर्ष का है।

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस पिछले 3 दिनों से लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही गुरुवार देर रात इस अपराध में शामिल 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इस मामले में गिरफ्तार तीसरा आरोपी है। वहीं इससे पहले पुलिस ने बुधवार को दूसरे मुख्य आरोपी आशीष राणा उर्फ आशीष यादव को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दूसरे आरोपी की उम्र 18 वर्ष है और गिरफ्तारी के बाद वह भी नाबालिग होने का दावा कर रहा था ताकि उससे नरमी बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाबालिग लड़का दोनों मुख्य आरोपियों के अपराध में सहयोगी की भूमिका में था। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में एक और आरोपी की तलाश शेष है क्योंकि इस जघन्य कृत्य को कुल चार आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि मंगलवार को इस घटना से व्यथित पीड़िता साध्वी ने जीवन त्यागने की बात कही थी। उसके बाद मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सिकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अपराध के स्थान से डीएनए नमूने एकत्र कर अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए है। उन्होंने कहा कि पीड़िता साध्वी की उम्र 46 वर्ष है जबकि पहले उन्होंने उनकी उम्र 30 से 35 साल होने का अनुमान लगाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!