"आज मैं शून्य हो गया...दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए", पिता के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन

Edited By Khushi, Updated: 04 Aug, 2025 11:40 AM

today i am empty dishom guruji left us all cm hemant soren

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन का आज यानी सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन का आज यानी सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 1 महीने से अपने पिता शिबू सोरेन की देखरेख में दिल्ली के सर गंगा अस्पताल में ही मौजूद थे। पिता के निधन से सीएम हेमंत सोरेन पूरी तरह से टूट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।"

गौरतलब है कि बीते काफी दिनों तक शिबू सोरेन सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रहे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वह वेंटिलेटर पर थे। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। वे एक साल से डायलिसिस पर थे और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!