आज से 'बिहार यात्रा' पर निकले उपेंद्र कुशवाहा, बोले- विपक्ष की साजिश नाकाम करना ही हमारा मकसद

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Sep, 2024 02:11 PM

upendra kushwaha started on bihar yatra from today

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा आज से बिहार यात्रा पर निकले हैं। वहीं, यात्रा पर निकलने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पूरे बिहार में अलग-अलग तारीख में अलग-अलग...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा आज से बिहार यात्रा पर निकले हैं। वहीं, यात्रा पर निकलने से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पूरे बिहार में अलग-अलग तारीख में अलग-अलग जिले में जाएंगे।

'विपक्ष की साजिश नाकाम करना ही हमारा मकसद'
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी प्रथम चरण की यात्रा में हम पहले दिन अरवल कुर्था जाएंगे, जहां जगदेव प्रसाद के स्मारक पर सर झुका के यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों में होगी। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुख्य रूप से यात्रा का मकसद विधानसभा चुनाव के माध्यम से फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बने उसके लिए माहौल बनाना है। विपक्ष के लोगों ने साजिश की लोकसभा चुनाव में आगे उनके साजिश को नाकाम करना यही मुख्य मकसद है यात्रा का।

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा आज अरवल और औरंगाबाद में यात्रा करेंगे। 26 सितंबर को औरंगाबाद और रोहतास में रहेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को भोजपुर जाएंगे और 29 सितंबर को सारण में रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!