Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Oct, 2025 04:44 PM
Kalyanpur Assembly Seat: कल्याणपुर विधानसभा सीट समस्तीपुर जिले में स्थित है.....इस सीट पर साल 1967 और 1969 में हुए विधानसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के ब्रह्मदेव नारायण सिंह चुनाव जीते थे। 1972 में कांग्रेसी कैंडिडेट राम नरेश त्रिवेदी...
Kalyanpur Assembly Seat: कल्याणपुर विधानसभा सीट समस्तीपुर जिले में स्थित है.....इस सीट पर साल 1967 और 1969 में हुए विधानसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के ब्रह्मदेव नारायण सिंह चुनाव जीते थे। 1972 में कांग्रेसी कैंडिडेट राम नरेश त्रिवेदी चुनाव जीते थे। 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार वशिष्ठ नारायण सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1980 में कांग्रेस इंदिरा से राम सुकुमारी देवी विधायक चुनी गईं थीं। वहीं 1985 में लोकदल की टिकट पर वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर से विधायक चुन लिए गए थे। 1990 में कांग्रेसी कैंडिडेट दिलीप कुमार राय विधायक चुने गए थे तो 1995 में जनता दल से सीता सिन्हा ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 2000 में एसएपी की अश्वमेघ देवी चुनाव जीतने में सफल रहीं थीं।
2005 के फरवरी में आरजेडी कैंडिडेट अशोक प्रसाद वर्मा विधायक चुने गए थे, लेकिन सरकार नहीं बनने की वजह से 2005 के अक्टूबर में दोबारा से चुनाव हुए और इस बार जेडीयू की उम्मीदवार अश्वमेघ देवी फिर से विधायक चुनी गईं। 2009 में हुए उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट अशोक कुमार वर्मा ने फिर से बाजी मार ली। 2010 में जेडीयू की कैंडिडेट रजिया खातून ने चुनाव जीत लिया था। वहीं 2015 और 2020 में यहां से महेश्वर हजारी ने जीत हासिल की थी। इस बार भी महेश्वर हजारी फिर से कल्याणपुर में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
Kalyanpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने जीत हासिल की थी। हजारी को 72 हजार दो सौ 79 वोट मिला था....तो सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट रंजीत कुमार राम 62 हजार 28 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से महेश्वर हजारी ने रंजीत कुमार राम को 10 हजार दो सौ 51 वोटों के मार्जिन से हराया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट सुंदेश्वर राम 23 हजार एक सौ 63 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Kalyanpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट महेश्वर हजारी ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। हजारी ने लोजपा उम्मीदवार प्रिंस राज को 37 हजार छह सौ 86 वोटों से हराया था। महेश्वर हजारी को कुल 84 हजार नौ सौ चार वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रिंस राज को कुल 47 हजार दो सौ 18 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट विनोद दास को कुल 9 हजार 98 वोट मिले थे।

Kalyanpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट रामसेवक हजारी ने जीत हासिल की थी। रामसेवक हजारी ने लोजपा उम्मीदवार विश्वनाथ पासवान को 30 हजार एक सौ 97 वोटों से हराया था। रामसेवक हजारी को कुल 62 हजार एक सौ 24 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे विश्वनाथ पासवान को कुल 31 हजार नौ सौ 27 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट अनीता राम को कुल 13 हजार चार सौ 44 वोट मिले थे।

Kalyanpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अश्वमेघ देवी ने जीत हासिल की थी। अश्वमेघ देवी ने आरजेडी कैंडिडेट अशोक प्रसाद वर्मा को 5 हजार नौ सौ 27 वोटों से हराया था। अश्वमेघ देवी को कुल 47 हजार दो सौ 20 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक प्रसाद वर्मा को कुल 41 हजार दो सौ 93 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई कैंडिडेट प्रयाग चंद्र मुखिया को कुल 6 हजार पांच सौ 16 वोट मिले थे। पिछले चुनाव परिणाम को देखें तो कल्याणपुर सीट पर एनडीए उम्मीदवार का दावा मजबूत लग रहा है।
