Jokihat Assembly Seat: जोकीहाट विधानसभा सीट पर फिर क्या चलेगा शाहनवाज का जादू? ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2025 05:41 PM

1995 के चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर तस्लीमुद्दीन ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2000 में जोकीहाट सीट से जनता दल की टिकट पर सरफराज ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2005 में जोकीहाट सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू...

Jokihat Assembly Seat: जोकीहाट विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। जोकीहाट विधानसभा सीट, अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है। 1967 में जोकीहाट सीट पर हुए पहले चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट नजमुद्दीन ने जीत हासिल किया था। वहीं 1969,1972 और 1977 में तस्लीमुद्दीन ने अलग अलग पार्टी से जोकीहाट सीट पर लगातार जीत का परचम लहराया था। 1980 में जोकीहाट सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मोईदुर रहमान ने विधानसभा चुनाव में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1985 में जोकीहाट सीट से जनता पार्टी के कैंडिडेट तस्लीमुद्दीन ने जीत हासिल कर लिया था। 1990 में हुए चुनाव में जोकीहाट सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट मोईदुर रहमान ने विरोधियों को मात दे दिया था। 

PunjabKesari
1995 के चुनाव में इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर तस्लीमुद्दीन ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2000 में जोकीहाट सीट से जनता दल की टिकट पर सरफराज ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 2005 में जोकीहाट सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट मंजूर आलम ने जनता का भरोसा जीत लिया था। 2010 और 2015 के चुनाव में जोकीहाट सीट पर जेडीयू कैंडिडेट सरफराज आलम ने जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2020 के चुनाव में यहां से मजलिस कैंडिडेट शाहनवाज ने जीत हासिल की थी लेकिन बाद में शाहनवाज आलम मजलिस के चार विधायकों के साथ आरजेडी में शामिल हो गए थे। इसके बाद शाहनवाज, तेजस्वी यादव के करीब होते गए और उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया। उनके जिम्मे आपदा प्रबंधन विभाग था। शाहनवाज आलम इस बार आरजेडी की टिकट से जोकीहाट से चुनाव लड़ सकता है। इस इलाके में मरहूम मोहम्मद तस्लीमुद्दीन का राजनीतिक रसूख रहा है। अब शाहनवाज उनकी विरासत आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Jokihat Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में जोकीहाट सीट से शाहनवाज ने जीत हासिल की थी। शाहनवाज 59 हजार पांच सौ 96 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम 52 हजार दो सौ 13 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से शाहनवाज से सरफराज आलम को 7 हजार तीन सौ 83 वोट के मार्जिन से हराया था तो बीजेपी कैंडिडेट रंजीत यादव 48 हजार नौ सौ 33 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Jokihat Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा  चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में जोकीहाट सीट से जेडीयू कैंडिडेट सरफराज आलम ने जीत हासिल कर लिया था। सरफराज आलम ने चुनाव में 92 हजार आठ सौ 90 वोट हासिल किया था। निर्दलीय कैंडिडेट रंजीत यादव को 38 हजार नौ सौ 10 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सरफराज आलम ने रंजीत यादव को 53 हजार नौ सौ 80 वोट के बहुत बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट कौशर जिया, 5 हजार चार सौ 99 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Jokihat Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में जोकीहाट सीट से जेडीयू कैंडिडेट सरफराज आलम ने जीत हासिल की थी। सरफराज आलम ने चुनाव में 44 हजार 27 वोट हासिल किया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट कौशर जिया ने 18 हजार छह सौ 97 वोट हासिल किया था। इस तरह से सरफराज आलम ने कौशर जिया को 25 हजार नौ सौ 66 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अरुण यादव ने 15 हजार 53 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

Jokihat Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में जोकीहाट सीट से जेडीयू के टिकट पर मंजर आलम ने चुनाव में जीत हासिल की थी। मंजर आलम ने चुनाव में 39 हजार 7 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट सरफराज आलम को 36 हजार चार सौ 81 वोट मिला था। इस तरह से मंजर आलम ने सरफराज आलम को 2 हजार पांच सौ 26 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट नसीमुर रहमान ने 18 हजार छह सौ 27 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

इस इलाके को मरहूम तस्लीमुद्दीन का गढ़ माना जाता है लेकिन ओवैसी की पार्टी सीमांचल के इस इलाके में अपना प्रभाव कायम करना चाहती है। इसलिए जोकीहाट सीट पर मजलिस,आरजेडी और जेडीयू के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!