Edited By Ramanjot, Updated: 08 Aug, 2025 05:45 PM
1990 और 1995 में जनता दल के कैंडिडेट जवाहर पासवान लगातार दो बार विधायक चुने गए। 2000 में आरजेडी की टिकट से छेदी पासवान चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 2005 के फरवरी और 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट ललन पासवान ने विरोधियों को मात दिया...
Chenari Assembly Seat: चेनारी विधानसभा सीट रोहतास जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। साल 1962 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट गोविंद राम विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1967 और 1969 में भी चेनारी पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और छट्ठू राम दोनों बार विधायक बने। 1972 में हिंदुस्तानी शोषित दल के राम बचन पासवान चेनारी के विधायक चुने गए थे। 1977 में जनता पार्टी की तरफ से राम बचन पासवान दोबारा चेनारी में कामयाबी हासिल की थी। 1980 में कांग्रेस इंदिरा के दुधनाथ पासवान विधायक चुने गए थे। 1985 में चेनारी से लोकदल के कैंडिडेट छेदी पासवान चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

1990 और 1995 में जनता दल के कैंडिडेट जवाहर पासवान लगातार दो बार विधायक चुने गए। 2000 में आरजेडी की टिकट से छेदी पासवान चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 2005 के फरवरी और 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट ललन पासवान ने विरोधियों को मात दिया था। 2009 के उपचुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट मुरारी प्रसाद गौतम चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 2010 में हुए चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट श्याम बिहारी राम विधायक चुने गए थे जबकि 2015 में चेनारी में रालोसपा के टिकट पर ललन पासवान ने विरोधियों को मात दे दिया था लेकिन 2020 के चुनाव में चेनारी में कांग्रेसी कैंडिडेट मुरारी प्रसाद गौतम ने बाजी पलट दी थी।
एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में चेनारी सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार मुरारी प्रसाद गौतम ने जीत हासिल की थी। मुरारी प्रसाद गौतम को 71 हजार सात सौ एक वोट मिला था जबकि जेडीयू कैंडिडेट ललन पासवान 53 हजार छह सौ 98 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मुरारी प्रसाद गौतन ने ललन पासवान को 18 हजार तीन वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार चंद्र शेखर पासवान 18 हजार 74 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में चेनारी सीट पर बीएलएसपी कैंडिडेट ललन पासवान ने जीत हासिल की थी। ललन पासवान ने कांग्रेसी उम्मीदवार मंगल राम को 9 हजार सात सौ 81 वोट के अंतर से हराया था। ललन पासवान को कुल 68 हजार एक सौ 48 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे मंगल राम को कुल 58 हजार तीन सौ 67 वोट मिले थे तो 8 हजार आठ सौ 76 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में चेनारी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट श्याम बिहारी राम ने जीत हासिल की थी। श्याम बिहारी राम ने आरजेडी उम्मीदवार ललन पासवान को 2 हजार नौ सौ एक वोट के अंतर से हराया था। श्याम बिहारी राम को कुल 44 हजार पांच सौ 86 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे ललन पासवान को कुल 41 हजार छह सौ 85 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट मुरारी प्रसाद गौतम को कुल 21 हजार तीन सौ 90 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में चेनारी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट ललन पासवान ने जीत हासिल की थी। ललन पासवान ने आरजेडी उम्मीदवार जवाहर पासवान को 17 हजार सात सौ 41 वोट के अंतर से हराया था। ललन पासवान को कुल 48 हजार छह सौ 45 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जवाहर पासवान को कुल 30 हजार नौ सौ चार वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा कैंडिडेट प्रेमा भारती को कुल 18 हजार आठ सौ 47 वोट मिले थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में चेनारी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी पर 15 सौ 57 वोट से लीड लिया था। चेनारी विधानसभा के नतीजों को तय करने में जातीय गुणा गणित की भूमिका अहम हो गई है। इस सीट पर कोइरी,ब्राह्मण, यादव,राजपूत और मुस्लिम वोटरों की निर्णायक भूमिका है। 2020 के चुनाव में चेनारी में कांग्रेसी कैंडिडेट की जीत में चिराग पासवान के उम्मीदवार ने अहम भूमिका निभाई थी। अब चिराग पासवान एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। इसलिए अगर चिराग पासवान ने अपना वोट जेडीयू को ट्रांसफर कर दिया तो कांग्रेस के लिए चेनारी बचाना आसान नहीं होगा।