Karakat Assembly Seat: काराकाट सीट पर फिर से भाकपा माले को मिल सकती है जीत II Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2025 04:51 PM

1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट त्रिभुवन सिंह काराकाट से विधायक चुने गए थे तो 1980 में एक बार फिर से तुलसी सिंह यादव चुनाव जीतने में सफल रहे थे लेकिन इस बार वे जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1985 में कांग्रेस की टिकट पर शशि रानी मिश्रा...

Karakat Assembly Seat: काराकाट विधानसभा सीट रोहतास जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1967 में विधानसभा के चुनाव हुए और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के तुलसी सिंह यादव चुनाव जीते थे। इसके बाद 1969 में भी संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के ही तुलसी सिंह यादव दोबारा चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 1972 में इस सीट पर कांग्रेस की मनोरमा पांडेय चुनाव जीतीं थीं। 


1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट त्रिभुवन सिंह काराकाट से विधायक चुने गए थे तो 1980 में एक बार फिर से तुलसी सिंह यादव चुनाव जीतने में सफल रहे थे लेकिन इस बार वे जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1985 में कांग्रेस की टिकट पर शशि रानी मिश्रा विधायक बनीं थीं। इसके बाद 1990 और 1995 में जनता दल के तुलसी सिंह यादव लगातार दो बार विधायक काराकाट से विधायक चुने गए थे। 2000 और 2005 में सीपीएमएल के अरुण सिंह यहां से विधायक चुने गए थे। वहीं 2010 में जेडीयू के टिकट पर राजेश्वर राज काराकाट सीट जीतने में सफल रहे थे जबकि 2015 में यहां से आरजेडी की टिकट पर संजय यादव चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे लेकिन 2020 में भाकपा माले के टिकट पर अरूण सिंह ने यहां बाजी पलट दिया था। 

Karakat Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में काराकाट सीट पर भाकपा माले कैंडिडेट अरूण सिंह ने जीत हासिल की थी। अरुण सिंह को 82 हजार सात सौ वोट मिला था जबकि बीजेपी के राजेश्वर राज को 64 हजार पांच सौ 11 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अरूण सिंह ने राजेश्वर राज को 18 हजार एक सौ 89 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं अमित कुमार सिंह 5 हजार छह सौ 45 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
 

Karakat Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट पर आरजेडी के संजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। संजय कुमार सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार राजेश्वर राज को 12 हजार एक सौ 19 वोटों से हराया था। संजय कुमार सिंह को कुल 59 हजार सात सौ 20 वोट मिला था जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेशवर राज को कुल 47 हजार छह सौ एक वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के अरुण सिंह को कुल 23 हजार पांच सौ 34 वोट मिले थे। 
 

Karakat Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट पर जेडीयू के राजेश्वर राज ने जीत हासिल की थी। राजेश्वर राज ने आरजेडी के उम्मीदवार मुन्ना राय को 11 हजार चार सौ 15 वोटों से हराया था। राजेश्वर राज को कुल 49 हजार सात सौ 51 वोट मिला था जबकि दूसरे नंबर पर रहे मुन्ना राय को कुल 38 हजार तीन सौ 36 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के अरुण सिंह को कुल 23 हजार एक सौ 79 वोट मिले थे। 
 

Karakat Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट पर सीपीएमएल के अरुण सिंह ने जीत हासिल की थी। अरुण सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार राजेश्वर राज को 13 हजार पांच सौ 46 वोटों से हराया था। अरुण सिंह को कुल 36 हजार सात सौ 21 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेश्वर राज को कुल 23 हजार एक सौ 75 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे राजद के आनंद कुमार सिंह को कुल 20 हजार दो सौ सात वोट मिले थे। 
 

2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट विधानसभा सीट पर भाकपा माले ने 65 सौ 99 वोट की लीड बनाई थी। इससे पता चलता है कि काराकाट सीट पर भाकपा माले की अच्छी पकड़ है। अगर ये सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के खाते में गई और बीजेपी का आधार वोट पूरी तरह से उन्हें ट्रांसफर हुआ तो ही यहां एनडीए कुछ टक्कर दे पाएगी। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!